Bareily News: पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज ने ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगरिया कलां, भदरक गुनाह हटटू,कमालपुर शुमाली ब्योंधा समेत गांवों में जाकर विवाह अनुदान योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन किया। बुधवार को उन्होंने ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगरिया कलां में स्थित पंचायत सचिवालय में पहुचेंकर विवाह अनुदान योजना के लाभार्थियों से सत्यापन के विषय में बात की। उन्होंने सत्यापन के दौरान विवाह की तिथियों का मिलान किया। इस अवसर पर पंचायत सहायक एवं प्रशासक पति इस्राइल मंसूरी, मनीराम मौर्य, रमेशचंद्र राठौर, सुरेंद्र पाल शर्मा, दुर्गा प्रसाद, कृष्ण पाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.