Bareily News: पार्क में शराब पीने के विरोध पर मारपीट
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी निवासी प्रतिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर की शाम उनके घर के सामने बने पार्क में कृष्णा, धर्मवीर पुत्र नन्हेलाल, ललिता और तीन-चार अज्ञात लोग पहुंचे। आरोप है कि पूर्व में पार्क में शराब पीने का विरोध करने को लेकर आरोपी उनसे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। वीडियो बनाने पर उनके साथ आई महिलाओं ने भी गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। इस पर उन्होंने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.