बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: आंवला। कोतवाली में चल रहे पारिवारिक मध्यस्थता केंद्र को परिवारों को टूटने से बचाने के लिए स्काउट भवन बदायूं में संत पाल सिंह राठौर स्मृति 11वें राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नि:स्वार्थ सेवा भाव के अंतर्गत विशेष सामाजिक सरोकार कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा गया। इसमें अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह, सदस्य रमाकांत तिवारी एडवोकेट, योगेश माहेश्वरी, रामदीन सागर, सीमा रजा, रजिया सुल्तान, शोभना अग्रवाल, शोखी अग्रवाल को शाल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। केंद्र अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने केंद्र की कार्य-प्रणाली को मंच से साझा किया। जन दृष्टि सुधार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौर एडवोकेट ने परामर्श केंद्र की उपलब्धियों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...