Bareily News: पानी में डूबी रेजिडेंसी गार्डन में ट्रैक्टर से पहुंचे नगर आयुक्त
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। तीन घंटे की बारिश ने स्टेडियम रोड स्थित रेजिडेंसी गार्डन कॉलोनी की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। कॉलोनी में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। हालात ऐसे बने कि लोगों को घरों से निकलने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव की सूचना पर नगर आयुक्त खुद ट्रैक्टर से कॉलोनी पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक,सहायक अभियंता समेत ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। बारिश होते ही नगर निगम के नालों की सफाई,संपवैल पंप संचालन की पोल खुलकर सामने आ गई।
जलभराव की स्थिति बारादरी के स्टेडियम रोड पर स्थित रेजीडेंसी गार्डन बेलफेयर सोसायटी के लोगो ने जलभराव से अजीज आ कर कॉलोनी से बाहर निकल आए। सूचना पर नगर निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लोगो ने बताया कि कई दिनों से पूरी कालोनी में पानी भरा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.