बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में उद्यान विभाग की ओर से 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जल संरक्षण, आधुनिक सिंचाई तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी।गोरखपुर से आए पर्यावरणविद भुवनेश्वर नाथ पांडेय ने जल संसाधनों के संरक्षण और पानी के उचित उपयोग पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र, बरेली के विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह ने ड्रिप इरिगेशन के फायदे बताते हुए विभिन्न फसलों में इसकी उपयोगिता समझाई। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका लाभ उठाने की अपील की। फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर के डीन प्रो....