Bareily News: पानी की धार मोड़ने के लिए किसानों ने कच्चा बांध बनाना शुरू किया
बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। सिंचाई के किसान गांव खमरिया में कच्चा बांध बनाना शुरू कर दिया है। पानी की धार खेतों की तरफ ले जाने के लिए किसान हर साल अपने खुद के खर्चे से कच्चा बांध बनाते है। अंग्रेजों के जमाने के इस बांध को पिछले 14 साल से किसान अपने खर्चे पर बनाते चले आ रहे हैं। पश्चिमी बहगुल नदी यहां बहेड़ी तहसील के गांव खमरिया से होकर गुजर रही है। अंग्रेजों के जमाने का यह बाँध 1960 में ध्वस्त हो गया था। बांध टूटने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी होने लगी। फसल के लिए पानी न मिलने पर इलाके के किसानों ने पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के संरक्षण में किसान कल्याण समिति का गठन कर 2016 से किसान खुद के खर्चे पर कच्चा बांध बनाने लगे। जिससे बहेड़ी,मीरगंज और बिलासपुर के 160 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.