Bareily News: पानी की टंकी का कमरा भी किच्छा नदी में समाया
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। विकासखंड के बैरमनगर गांव में किच्छा नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक माह पहले निर्माणाधीन पानी की टंकी नदी में समा गई थी। सोमवार को नदी के तेज कटाव की चपेट में आने से पानी की टंकी परिसर में बना कमरा भी नदी में समा गया। करीब एक माह पहले 3 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी का फाउंडेशन नदी के कटाव से बह गया था। इस वजह से टंकी नदी में समा गई थी। इसके बाद से टंकी परिसर के आसपास की जमीन भी लगातार कटकर नदी में मिल रही थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: किच्छा नदी के कटाव में पानी की टंकी का कमरा भी बहा सोमवार को कटाव बढ़ने के कारण परिसर में बना कमरा भी इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। ग्रामीण राधेश्याम कश्यप, राधेश्याम दिवाकर, जलील अहमद और अमित कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.