Bareily News: पांच लाख की सरिया-सीमेंट लेकर बंद की दुकान, आरोपियों पर रिपोर्ट
बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: बरेली। रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नरियावल में गौरव इंटरप्राइजेज के नाम से सरिया, सीमेंट और बजरी की दुकान है। आरोप है, करीब ढाई वर्ष पहले मोहनपुर रोड नकटिया निवासी सुरेंद्र शर्मा, उसके बेटे सत्यम, शिवम और लकी ने उनके यहां से सीमेंट, सरिया और बजरी का मोबाइल पर ऑर्डर किया था। करीब पांच लाख रुपये की निर्माण सामग्री ऑर्डर पर भेजी गई। कहा, माल को बेंचकर पैसे दे देंगे। कई महीने बाद मुंशी को तकादा के लिए भेजा तो सुरेंद्र शर्मा आदि आज-कल कहकर टालते रहे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.