Bareily News: पांच निजी नलकूपों की केबल चोरी
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। चोरों ने रात में निजी नलकूपों को निशाना बनाया। नंदगांव निवासी महेंद्र पाल पुत्र साधूराम के नलकूप पर गत 29 अगस्त की रात में धावा बोला। चोर नलकूप की केबल काट कर ले गए। वे अगले दिन सुबह खेत पर पहुंचे तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। चोरों ने राजेंद्र, पर्वत सिंह, असगर हुसैन एवं बांकेलाल के नलकूपों की केबल भी चोरी कर ली। केबल चोरी होने से नलकूप ठप पड़ गए हैं। महेंद्र पाल ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.