Bareily News: पहली बरसात में ही कस्बे में हुआ जलभराव, कई मोहल्लों और घरों में घुसा पानी
बरेली, जुलाई 20 -- Bareily News: नवाबगंज।पहली बारिश में ही नगर पालिका परिषद की हकीकत सामने आ गई। शनिवार सुबह बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया।मोहल्ला चाणक्यपुरी में रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान राम किशोर के घर में बारिश का पानी भर गया। पूर्व प्रधान राम किशोर का आरोप है कि चार दिन पहले नगर पालिका की ओर से उनके घर के पास पुलिया का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं होने से पानी की निकासी बंद हो गई। जिससे पूरी गली में पानी भर गया। मोहल्ला नई बस्ती पूर्वी, नई बस्ती पश्चिमी, गांधी मोहल्ला, पुरानी पुलिस चौकी वाली गली आदि में भी जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मूसलाधार बारिश से नप की खुली पोल, जलमग्न हुए शहर के कई इलाके सड़कों पर भरे पानी से आवागमन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.