Bareily News: पश्चिमी उप्र अध्यक्ष का आंवला में हुआ भव्य स्वागत
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: आंवला। रामनगर रोड पर स्थित भाकियू टिकैत के कार्यालय पर रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव के पहुंचे पर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के साथ आंवला से लगभग 200 से अधिक किसान बहेड़ी किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए है। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनका संगठन सदैव किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। वह बहेड़ी में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनका युवा जिलाध्यक्ष सय्यद शहाबुद्दीन उर्फ मीरान, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह के नेतृत्व में किसानों ने स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.