Bareily News: पशुशाला में लगी आग, बछड़े की मौत, गाय झुलसी
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: क्योलाड़िया। एक किसान की पशुशाला में अचानक आग लग गई। घटना में पशुशाला में बंधे बछड़े की जलकर मौत हो गई। गाय गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में जमालुद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में ही उनकी पशुशाला है। सोमवार की रात अचानक उनकी पशुशाला में आग लग गई। आग की लपटों ने पशुशाला में बंधी गाय और बछड़े को चपेट में ले लिया।इसमें बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाय गंभीर रूप से झुलस गई। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गाय का उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीएम को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.