बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर में पर्वतीय समाज की ओर से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसके बाद रामलीला की तैयारी को लेकर कलाकारों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने सदस्यों से तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला के पंपलेट और रसीद बुक छपकर आ गई हैं। इस बार रामलीला को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इस दौरान कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, चंद्र प्रकाश जोशी, उमेश बिनवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामलीला मंचन के लिए बनाई गई रणनीति यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 21 से शुरू होगा रामलीला मंचन का प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...