Bareily News: पर्वतीय समाज रामलीला का हुआ भूमि पूजन, मंचन आज से
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर के रामलीला स्थल पर रविवार को पर्वतीय समाज रामलीला का भूमि पूजन और हवन विधि-विधान से संपन्न हुआ। आचार्य हरीश चंद्र डालाकोटी ने पूजन कराया। जजमान देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला मंचन 14 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे से होगा। वहीं दशहरा मेला 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुंवर सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, देवेंद्र रावत, पूरन दानू, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, जगदीश बिष्ट सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रामलीला महोत्सव का शुभारंभ यह भी पढ़ें- Mau News: मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू यह भी पढ़ें- Gangapar New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.