बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: पर्वतीय समाज का 60वां रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेला 14 से 21 अक्तूबर तक कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर में होगा। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देयोलिया ने बताया कि पर्वतीय समाज की रामलीला शहर की पुरानी रामलीलाओं में से एक है जो गायन शैली पर आधारित है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से दशहरा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। निर्देशक उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता के निर्देशन में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए हैं। प्रेस वार्ता में सचिव चंद्र प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत, पूरन सिंह दानू और सोमा परिहार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: जोया में रामलीला से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ बल्ली पूजन...