बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: बहेड़ी। श्रीमद् भागवत कथा में कथा सुनाते हुए कथा वाचक पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री ने पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए कहा कि मनुष्य जीवन में अनेकों पेड़ो का प्रयोग करता है लेकिन लगाता एक भी नहीं है प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि वह दस वृक्ष अवश्य लगाए। यहां संस्कार वेंकट हॉल में आयोजित गंगा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन मुख्य यजमान सुमन रस्तोगी और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी रहे। इस मौके पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री ने कथा के साथ-साथ गोवर्धन पर भी दिव्य प्रकाश डाला। उन्होंने कहा दिवस प्रकृति गौ ब्राह्मण की पूजा ही श्रीगोवर्धन नाथ की पूजा है। इंद्रियों का वर्धन ही गोवर्धन पूजा है। गौ माता को खूब खिलाएं 56 व्यंजन खिलाए। पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। पर्य...