बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजोें की काफी भीड़ रही। तीन दिन बाद सामान्य ओपीडी का संचालन हुआ। बीते दो दिन से आधा दिन की ओपीडी रही थी और त्योहार के चलते मरीजों की संख्या भी कम थी। इसका भी असर बुधवार को दिखा और सुबह से लेकर दोपहर तक पर्चा काउंटर से लेकर फार्मेसी काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मरीजों की भीड़ का असर पैथलाजी और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी दिखा। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगने लगी थी। भीड़ को देखते हुए पर्चा बनाने के लिए 4 काउंटर खोले गए। लेकिन 11 बजे तक भीड़ अधिक होने की वजह से मरीजों की लाइन ओपीडी की सीढ़ी तक पहुंच गई। मरीजों को सबसे अधिक परेशान दवा लेने में हुई। यहां 11 बजे तक गिनती के मरीज खड़े थे लेकिन इसके बाद भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 2 बज...