बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त हलवा और उपमा वितरित किया जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक कुल 14 सप्ताह संचालित होगी। प्रत्येक शुक्रवार को मध्यावकाश में इसका वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को अवकाश होने पर अगले कार्यदिवस में वितरण होगा। प्रति छात्र 30 ग्राम सूजी से तैयार मीठे हलवे पर घी, चीनी, पिसा नारियल और ईंधन सहित सात रुपये खर्च होंगे। वहीं, नमकीन उपमा में मौसमी सब्जी, मूंगफली, तेल और मसालों सहित चार रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसे तैयार करने और बांटने के लिए रसोइयों को दो रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा। भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में एसएनए स्पर्श के माध्यम से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...