Bareily News: परिजन बोले दो साल में ठीक होगा हाथ, रोजी-रोटी पर संकट
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। बिथरी थाने में पुलिस हिरासत में दरवाजे का कांच हाथ में लगने से युवक के गंभीर रूप से घायल होने के प्रकरण में थाने की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे में युवक को रखा गया था, वह सीसीटीवी के घेरे में नहीं आता है। बता दें कि छेड़छाड़ की शिकायत पर यूपी 112 पुलिस शनिवार रात चंदपुर निवासी अनिल को बिथरी थाने लेकर पहुंची थी। मगर थाने में सीसीटीएनएस कक्ष का शीशा टूटने से उसकी चपेट में आकर अनिल का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुलिस ने उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां मंगलवार को उसके हाथ का दूसरा ऑपरेशन किया गया। वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर सीओ हाईवे देवेश सिंह जांच कर रहे हैं और पूरे थाने के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एसओ रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.