बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: आलोक नगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में 19वें प्रार्थना महोत्सव के दूसरे दिन आराधना संपन्न हुई। कार्यक्रम पास्टर इंचार्ज रेव्ह. विशाल सैमुअल के संयोजन और सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल के संरक्षण में हुआ। आराधना का संचालन रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने किया। विशेष प्रार्थना सिस्टर ललिता सैमुअल और पास्टर राजू भारती ने कराई। चेन्नई से आए विशेष अतिथि वक्ता ब्रदर मार्क पीटर ने संदेश देते हुए कहा कि परमेश्वर से आशीष पाने के लिए पाप से बचना, स्वयं को परमेश्वर को समर्पित करना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना जरूरी है। ब्रदर मार्क पीटर ने श्रद्धालुओं के लिए प्रार्थना और भविष्यवाणी भी की एवं सुख-शांति के लिए दुआ की। कार्यक्रम में मसीही श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सारांश सैमुअल ने क्वायर टीम के साथ स्तुति-आ...