Bareily News: परमिट से अधिक पेड़ काटने पर वन विभाग का छापा
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: क्योलड़िया। एक ठेकेदार ने कम पेड़ों का परमिट बनवाकर इससे अधिक पेड़ों को काट डाला। हरे-भरे पेड़ों को काटे जाने की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच में परमिट से अधिक पेड़ काटे जाने की बात सामने आने पर टीम ने कटान रुकवा दिया। वन विभाग अब मामले की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में ठेकेदार शोएब खान ने एक किसान से शीशम और आम के पेड़ खरीदे थे। इन पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग की ओर से 21 पेड़ों का परमिट जारी किया गया था। आरोप है कि बुधवार रात ठेकेदार ने परमिट में निर्धारित संख्या से अधिक पेड़ों का कटान करा दिया। रात के अंधेरे में पेड़ों की कटाई किए जाने की सूचना पर गुरुवार को डिप्टी रेंजर आनंद सिंह और वनरक्षक वेद प्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.