Bareily News: पद्मावती स्कूल में आज होगी इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जिले के 26 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पारुष अरोड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.