बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: पदारथपुर गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान रुपये लुटाने को लेकर ताजियेदार आपस में ही भिड़ गए थे। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे तो पुलिस ने डंडे फटकार कर खुराफातियों को खदेड़ा। इस मामले में पुलिस की ओर से ग्राम प्रधान समेत 12 नामजद और 70 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहर्रम वाले दिन 26 जून की शाम बिथरी चैनपुर के गांव पदारथपुर से ताजिया के दो जुलूस निकाले जा रहे थे। इसी दौरान जब भिंडौलिया का जुलूस पदारथपुर में बड़ी मस्जिद के पास से गुजरा तो ढोल बजाने के कारण माहौल जोशीला हो गया। इस पर पदारथपुर निवासी प्रधान विरासत, उसका भाई फिरासत, लक्की, फईम, तस्लीम, बुंदन खां, अमजद खां, राशिद, गुड्डू उर्फ शरीफ, मुजाहिद, अहमद अली, भिंडौलिया निवासी राशिद और 60-70 अज्ञात लोग रुपये लुटाने को लेकर आपस...