बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल ने गौरव सक्सेना के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ठेला, रेहड़ी और पथ विक्रेताओं की आजीविका, सामान और वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त ठेले-सामान की जांच और नियमानुसार क्षतिपूर्ति, जब्त सामान की रसीद व सुरक्षित वापसी की व्यवस्था हो। साथ ही पथ विक्रेताओं का पारदर्शी पंजीकरण, पर्याप्त वेंडिंग जोन, पार्किंग व्यवस्था और टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक कराने की मांग की गई। अपर नगर आयुक्त ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...