बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: राजकमल प्रकाश की तरफ से आयोजित किताब उत्सव का शुक्रवार को विंडरमेयर में आगाज हुआ। साहित्य, विचार और संस्कृति के संगम 5 दिवसीय किताब साहित्य का शुभारंभ बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका गीतांजलि श्री, इतिहासकार सुधीर चंद्र, सुधीर विद्यार्थी, लेखक अमिताभ कुमार, अजय सोडानी की मौजूदगी में हुआ। राजकमल प्रकाशन की तरफ से सीईओ आमोद माहेश्वरी और डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन देश, समाज, पत्रकारिता, महिला श्रम, सामाजिक सुरक्षा और सांस्कृतिक स्मृतियों जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ। पुस्तक लोकार्पण, व्याख्यान, संवाद और कथा पाठ ने साहित्यप्रेमियों को अलग-अलग विषयों से रूबरू कराया। पहले सत्र में लेखक अमिताभ कुमार ने मेरा, आपका, हमारा भारत: सवालों से चुप्पियों तक विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कह...