Bareily News: पत्नी से झगड़ा होने के बाद ट्रेन से कटने पहुंचा युवक
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। पत्नी से झगड़ा होने के बाद युवक ट्रेन से आत्महत्या करने पहुंच गया। आरपीएफ ने उसे बचा लिया। थाना क्षेत्र के गांव झादा उचसिया निवासी मानसिंह पत्नी से झगड़ा करने के बाद फतेहगंज पूर्वी के पास स्थित बिलपुर रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या के इरादे से रेलवे लाइन पर पहुंच गया। रेलवे सुरक्षा बल की पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी नरवीर सिंह की नजर युवक पर पड़ी और वे भाग कर पहुंचे। उन्होंने अपने साथियों के साथ युवक को रेलवे ट्रैक से हटाया। उधर से सुपरफास्ट ट्रेन कुछ ही समय में गुजरने वाली थी। युवक को जैसे तैसे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेलवे ट्रैक से हटकर प्लेटफार्म पर लेकर आए। लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल की चौकी प्रभारी नरवीर सिंह के कार्य की प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.