Bareily News: पत्नी-बच्चे को लेने गए युवक को ससुरालियों ने पीटा
बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: पत्नी और बच्चों को बुलाने गए युवक को ससुराल वालों ने जमीन पर गिराकर पीटा। इस मामले में थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किला छावनी निवासी सूरजपाल का कहना है कि छह सितंबर की शाम वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेने के लिए कुंवरपुर स्थित ससुराल गए थे। आरोप है कि वहां उनके साले सुशील राठौर, उसके बेटे कुनाल राठौर, बेटी निशी, पत्नी सुषमा, छोटे भाई उमेश राठौर व उसकी पत्नी शीतल ने उन्हें घेर लिया और जमीन पर गिराकर मारपीट की। इस दौरान कुनाल ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। किसी तरह धक्का देकर खुद को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विवाहिता पर घर में जानलेवा हमला, नौ पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.