Bareily News: पत्नी को भगाने व जान से मारने की धमकी का आरोप
बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: आंवला। एक व्यक्ति ने पत्नी को जबरन भगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायती में बताया कि उनकी पत्नी अपने मायके गई थी। बीते 14 अगस्त को तबीयत खराब होने पर वह दवा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.