Bareily News: पत्नी को कार के बोनट पर घसीटने का आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: भमोरा। छह जून को पत्नी को कार के बोनट पर घसीटने के आरोपी फरार पति को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गांव कटका रमन की एक महिला को अपने पति पर पर शक था। पति प्रेमिका को कार से लेकर देवचरा पहुंचा था, उसकी पत्नी इस दौरान वहां सड़क पर खड़ी थी। पत्नी ने देखकर शोर मचा दिया ब्रेकर पर कार धीमी हुई तब पत्नी कार के बोनट पर लटक गई, पति कुछ दूर तक घसीटते ले गया, तभी राहगीरों ने कार चालक की पकड़ कर पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.