बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: महिला के समुदाय विशेष के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ युवक को बाथरूम में बंद करके पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहने वाले मीरगंज निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के समुदाय विशेष के युवक परवानानगर निवासी शहरोज से प्रेम संबंध हैं। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। बुधवार रात शहरोज अनवर अपने साथी किला निवासी जावेद व एक अन्य के साथ उनके घर पहुंचा। तीनों ने उन्हें बाथरूम में बंद करके पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने थाना इज्जतनगर में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने शहरोज अनवर, जावेद और उनके तीसरे साथी पटेल नगर निवासी रूपेश सक्सेना को गिरफ्तार कर ल...