बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: भमोरा। गांव नितोई में दीवाली की रात एक पत्नी ने पति पर दीपक का गर्म तेल डाल दिया, इसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव नितोई की गुड्डी देवी ने बताया कि दिवाली की रात उसके बेटे का पत्नी सुशीला देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने रवि शंकर के ऊपर जलता तेल का दीया डाल दिया। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई और शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला ने पुत्रवधू पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि रवि शंकर ने शराब का सेवन कर लिया था, दीपावली का त्य...