Bareily News: पति ने लाठी-डंडों से पीटा, महिला घायल : रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के मुड़िया भीकमपुर गांव निवासी सोनी देवी ने अपने पति पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। सोनी देवी के मुताबिक, उसका पति गोपाल सरन शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि आठ अक्तूबर की रात करीब आठ बजे पति उसे कमरे में ले गया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में महिला के सिर, पीठ, हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं।महिला ने बताया कि नौ अक्तूबर को पति के जाने के बाद उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद मायके वालों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर वह थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.