बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: मीरगंज,संवाददाता। पति ने बहन के साथ मिलकर पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा। पति ने जान से मारने को पत्नी का गला दबाया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।मीरगंज के मोहल्ला मेवात की दीपिका गुप्ता का आरोप है कि उनका पति मनोज कुमार गुप्ता शराब पीने का आदी है। पति शराब पीकर उनको गाली गलौच कर पीटते हैं। उसका जीना हराम कर रखा है। गुरुवार की सुबह 11.30 बजे पति एवं उसकी बहन ने गाली-गलौच कर लात-घूसों व लाठी-डंडों से दीपिका को पीटा। जान से मारने को गला दबाया। गत 18 दिन पूर्व पति ने पत्नी को हाथ तोड़ दिया था। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। दीपिका ने जान का खतरा बताया। पुलिस ने तहरीर पर मनोज कुमार गुप्ता, मोहल्ला मेवात मीरगंज व मनु गुप्ता निवासी संजय नगर बरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर र...