बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: पति और सास से कहासुनी के बाद रविवार की सुबह पति के साथ बाइक से मायके जा रही एक नव विवाहित महिला ने रुपए चढ़ाने के बहाने रामगंगा में छलांग लगा दी। पति की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि थाना भमोरा के शेखूपुर उर्फ बिहारीपुर के राम रहीस यादव के बेटे अंकुर यादव का विवाह छह माह पूर्व फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी सोहनपाल सिंह यादव की बेटी आदित्या उर्फ अराध्या के साथ हुआ था। शनिवार शाम किसी बात को लेकर महिला की पति और सास से कहासुनी हो गई थी। उसी बात को लेकर पति अंकुर यादव रविवार सुबह बाइक से पत्नी को मायके नवदिया ले जा रहा था, जैसे ही राम गंगा पुल पर पहुंचा तभी उसकी पत्नी ने कहा कि वह रामगंगा में पैसे चढ़...