बरेली, अगस्त 12 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी कई महिलाओं ने पड़ोसी और उसके बेटे पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कालोनी की एक महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जबकि उस तहरीर में कालोनी की 8-10 महिलाओं ने भी हस्ताक्षर किये हैं। महिलाओं का आरोप है, पड़ोसी रिंकू द्विवेदी का बेटा शार्थक गली की महिलाओं के साथ आयेदिन गालियां देता है। विरोध करते हैं तो नग्न हो जाता है। कई बार विरोध किया। रिंकू द्विवेदी से शिकायत की तो वह और उनका बेटा गाली-गलौज करते हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने रिंकू द्विवेदी और उनके बेटे सार्थक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...