बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। ग्रामीण दंपति को रामगंगा के खादर में मिली पट्टे की जमीन पर कुछ लोगों ने पोल उखाड़ कर दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर अलीगंज क्षेत्र के छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है। रामगंगा के खादर के गांव श्यामपुर निवासी दुर्जन पुत्र ऊधव एवं आरती पत्नी दुर्जन को गांव बाजपुर में कृषि योग्य भूमि प्रशासन से पट्टे में मिली थी। उनका नाम खतौनी में दर्ज है। दुर्जन की ओर से मीरगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उनकी जमीन में राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व कर्मी ने पैमाइश कर पोल लगवाकर सीमांकन किया था।कुछ लोगों ने उसकी जमीन में लगे 12 पोल उखाड़कर गायब कर दिए। दबंगई के बल पर ट्रैक्टर से जुताईकर उनकी जमीन...