बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: बरेली। पटेल चौक अब जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। नगर निगम ने चौक के सौंदर्यीकरण के तहत यहां कर्नल सोफिया कुरैशी का स्टेचू लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टेचू के आसपास रंग-बिरंगी लाइटिंग भी की जाएगी, जिससे रात के समय चौक आकर्षक नजर आएगा। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि शहर के अलग अलग चौक पर प्रतिमाएं लगाने की योजना है। एक ओर किसानों का स्टेचू लगाया जाएगा, जबकि दूसरी तरफ कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इससे चौक को शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करने की तैयारी है। नगर निगम ने स्टेचू तैयार कराने के लिए एक बाहरी कंपनी के साथ अनुबंध किया है। कंपनी की ओर से प्रतिमाओं को तैयार करने का काम किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होने के बाद दोनों स्टेचू को पटेल चौक पर निर...