बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: रिठौरा। कस्बे में पटरी दुकानदारों को धूप और बारिश से राहत दिलाने के उद्देश्य से भाजपा नेता शिवमंगल सिंह राठौर ने करीब 50 पटरी दुकानदारों को मार्केट अम्ब्रेला वितरित किए। कस्बे के झलरा पीपल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शिवमंगल सिंह ने पटरी दुकानदारों को मार्केट अम्ब्रेला भेंट किए। इस दौरान शिवमंगल सिंह राठौर ने कहा कि पटरी दुकानदारों को रोजमर्रा के कारोबार में मौसम की वजह से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए यह पहल की गई है। अम्ब्रेला मिलने पर दुकानदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता का फूल माला पहनाकर आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, लवकुश साहू, रमेश वर्मा, किशन गुप्ता, मदनलाल भास्कर समेत स्थानीय लोग एवं दुकानदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन...