Bareily News: पं. राधेश्याम कथावाचक के पौत्र काशीनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रख्यात साहित्यकार एवं कथावाचक पंडित राधेश्याम कथावाचक के पौत्र पंडित काशीनाथ शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से साहित्य और शोध जगत में शोक की लहर दौड़ गई। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्थापित पंडित राधेश्याम कथावाचक शोधपीठ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोधपीठ की समन्वयक प्रो. अनीता त्यागी ने शोक संदेश में कहा कि पंडित काशीनाथ शर्मा का निधन उनके परिवार के साथ साहित्य जगत और शोध परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व स्नेह, वात्सल्य और आत्मीयता से भरा था। उनका सहज व्यवहार और प्रेमपूर्ण मार्गदर्शन शोधपीठ से जुड़े लोगों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दिवान के साहित्यिक योगदान को याद किया प्रो. अनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.