Bareily News: पंजीकरण के बिना ही अर्बन अस्पताल में चल रही थी पैथलाजी
बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: सीएमओ कार्यालय की जांच में अर्बन अस्पताल में एक और बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच में पता चला है कि अस्पताल में जिस पैथलाजी की सील तोड़कर मरीजों की जांच की जा रही थी, उसका सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण ही नहीं था। इतना ही नहीं, जिस डॉक्टर के नाम पैथलाजी होने का अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया था, उस डॉक्टर का नाम निजी मेडिकल कालेज के रिकार्ड में दर्ज मिला है। अब सीएमओ कार्यालय से डॉक्टर को नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा गया है। स्वालेनगर के अर्बन अस्पताल की जांच में एक के बाद एक, कई खामियां सामने आ चुकी हैं और अब विधिक कार्रवाई की तैयारी है। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मानक पूरे नहीं होने पर ओटी और पैथलाजी सील कर दी थी। आरोप है कि सील तोड़कर ओटी और पैथलाजी का संचालन शुरू कर दिया गया था। जांच में सील त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.