बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता । कावड़ यात्रा को लेकर पचौंमी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने स्वच्छता का संदेश देते हुए मंदिर परिसर और आसपास हमेशा साफ सफाई रखने का संदेश दिया। इस दौरान नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं छंटाई, जल भराव का निस्तारण, कूड़ा एवं गंदगी का निस्तारण किया गया। इस मौके पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दिमागी बुखार एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव आदि की जानकारी दी। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जयसवाल, राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर,नगर पालिका परिषद की सभासद सुनीता शर्मा, संजीव जायसवाल, एडीओ पंचायत रविकांत यादव, सफाई कर्मचारी संघ फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र ...