Bareily News: पंचायत ने नही दिया ध्यान, ग्रामीणों ने रास्ते पर रोप दिए धान
बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरसेर। ब्लाक रामनगर के गांव देवसारा उर्फ संग्रामपुर की गलियों में कीचड़ के अंबार लगे हैं। लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। जब पंचायत अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो परेशान होकर ग्रामीणों ने रास्ते पर धान की रोपाई कर दी।
गांव में कीचड़ की समस्या गांव संग्रामपुर तमाम ऐसी गलियां हैं, जहां रास्तों में पानी भरा रहने से कीचड़ जमा हो गई है। लगातार कीचड़ के रहने से रास्ते में गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रधान और बीडीओ से काफी समय से शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन ग्रामीणों ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि गांव के सरकारी स्कूल में भी पानी भर गया है। रास्ते पर कीचड़ से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.