बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। बांसमंडी स्थित एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में मंगलवार को पंचगव्य विषय पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने पंचगव्य की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि, उसके घटक द्रव्यों के चिकित्सकीय महत्व और आधुनिक चिकित्सा में उनकी उपयोगिता पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. प्रीति शर्मा, मुख्य अतिथि रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन प्रो. आरके तिवारी, विशिष्ट अतिथि पीलीभीत राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनुराधा और गो-सेवा समिति के संयोजक नीरज पटेल ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता प्रो. आरके तिवारी ने पंचगव्य की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि पर व्याख्यान दिया। प्रो. अरविंद कुमार यादव ...