Bareily News: नौ स्कूल बंद मिले तो पूरे स्टाफ का वेतन रोका, बीएसए ने जारी किया आदेश
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: जिले में विद्यालय निरीक्षण के दौरान अनधिकृत रूप से स्कूल बंद मिलने पर बीएसए डॉ. विनीता ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच निरीक्षण में बंद मिले नौ परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ का संबंधित तिथि का वेतन/मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान नौ परिषदीय विद्यालय बंद पाए गए। इसके बाद इन स्कूलों के स्टाफ की अनुपस्थिति को लेकर कार्रवाई की गई है। इसमें पूर्व में स्वीकृत ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश अथवा अन्य स्वीकृत अवकाश और बाल्यकाल देखभाल अवकाश को अलग रखा गया है। कार्रवाई की जद में आलमपुर जाफराबाद का मटकी चांदपुर, फरीदपुर का इटौरिया, शेरगढ़ का शेरगढ़-2, नवाबगंज का मथकुला, मीरगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.