Bareily News: नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गांव कुलछा निवासी विवाहिता रजनी पुत्री उदयवीर ने ससुराल पक्ष पर दहेज में चार पहिया वाहन व जेवर की मांग को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। रजनी की शादी 11 जुलाई 2024 को सत्यवीर पुत्र दीन दयाल निवासी शरीफनगर थाना दियोरनिया से हुई थी। आरोप है शादी के एक माह बाद ही ससुराल वालों ने जेवर उतरवा लिए। मायके से सोने के कुंडल, चेन व पायल लाने की मांग की। सितंबर 2024 में पति सत्यवीर व जिठानी मीरा देवी ने मारपीट की। पीड़िता का पति सत्यवीर जिठानी के साथ हिमाचल में रहता है। ससुराल पक्ष ने अगस्त 2024 में मायके से 50 हजार रुपये उधार लिए। यह रुपये वापस नहीं किए। अब चार पहिया वाहन मांग रहे हैं। रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.