बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: नौकरानी ने चुराए चार लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज बरेली, मुख्य संवाददाता। परिवार वालों को चकमा देकर नौकरानी ने अलमारी में रखे चार लाख रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मठिया बिहारीपुर निवासी अलीशान के मुताबिक 15 अक्टूबर को उनके दोस्त मीरान रियासत के पिता के निधन के बाद तीजे की फातिहा थी। दोपहर एक से दो बजे के बीच उनकी पत्नी, बेटी दोस्त के घर चले गए। इसके बाद वह खुद अपनी भाभी और चाची के साथ शाम करीब चार बजे दूसरे वाहन से वहां पहुंचे। इसके बाद घर में सिर्फ उनकी मां, बहन और नौकरानी निशा मौजूद थीं। आरोप है कि इसी बीच नौकरानी निशा ने पत्नी की अलमारी से चार लाख रुपये निकाल लिए और अपने समय से पहले ही घर से चली गई। अलीशान का कहना है कि घर ...