बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 18 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के 65 विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीमों का विश्वविद्यालय परिसर में आना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल परिषद की ओर से खिलाड़ियों के आवास, खेल के लिए तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सचिव प्रो. एसएस बेदी ने कहा कि 65 विश्वविद्यालयों की भागीदारी गौरव का विषय है। आयोजन सचिव डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।बरेली। यह भी पढ़ें...