Bareily News: नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवांश ने जीता स्वर्ण पदक
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेदी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा सात के छात्र शिवांश पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24 और 25 अक्तूबर को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन अमनदीप बेदी एवं प्रधानाचार्य जेके साहनी ने शिवांश पटेल एवं उनके कोच पुष्पेन्द्र सागर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.