बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: भमोरा। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा द्वारा गांव-गांव नेत्र चिकित्सा वैन भेजी जा रही है। ग्रामीणों की नि:शुल्क आंखों की जांच कर दवाइयां और चश्में वितरित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सिरोही में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...