Bareily News: निर्माणाधीन पुल के पास पाच वर्षीय बच्चे की नदी में डूबकर मौत
बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर के रूरिया गांव में नकटिया नदी के निर्माणाधीन पुल के पास पांच वर्षीय बच्चे का पैर फिसल गया। इसके बाद वह नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने कई घंटे बाद बच्चे को निकाला। वह उसे सीएचसी फरीदपुर ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण शुरू करने से पहले सुरक्षा व्यवस्था न किए जाने का आरोप पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर लगाया है। फरीदपुर के रूरिया गांव के पास नकटिया नदी गुजरती है। नदी पर बना पुल पुराना था। उसकी जगह पीडब्ल्यूडी ने नया पुल बनाने का काम पिछले महीने शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण कर रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने नदी के पानी का डायवर्जन करने के लिए खुदाई की। खुदाई स्थल से नदी का बहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.